{"_id":"6981b5c875166e13a4055458","slug":"video-76-players-showcased-their-strength-in-six-sports-selected-players-will-participate-at-the-national-level-in-chhattisgarh-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: छह खेलों में 76 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: छह खेलों में 76 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिभाग
गायत्री जोशी
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:16 PM IST
Link Copied
काशीपुर में खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति की विभिन्न खेल विधाओं का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 76 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। सोमवार को स्टेडियम में ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी आदि जिलों से करीब 76 खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों ने धनुर्विद्या, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। इसके अलावा तैराकी चयन प्रतियोगिता लिटिल स्कॉलर स्कूल में हुई। यहां मात्र एक खिलाड़ी धारचूला से अरुण सिंह वनग्याल पहुंचे। स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी ने बताया कि खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति की विभिन्न खेल विधाओं का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल किया गया। इस दौरान तैराकी में एक, धनुर्विधा में एक, हॉकी में 30, फुटबॉल में 20, कुश्ती में 6, एथलेटिक्स में 18 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जबकि वेटलिफ्टिंग खेल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सके। इसकी सूची जिला क्रीड़ाधिकारी कार्यालय भेजी जाएगा। यहां से चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में होने वाली प्रथम खेलो इंडिया ट्रायल गेम में प्रतिभाग करेंगे। वहां पर कोच सरफराज चौधरी, नावेद, अजय नेगी, दयाल सिंह, मेघा, जसविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।