{"_id":"6980ffda0777f0f0f00ae995","slug":"the-steering-wheel-of-the-hi-tech-bus-terminal-got-stuck-on-the-culvert-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136612-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिया पर फंसा हाईटेक बस टर्मिनल के संचालन का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिया पर फंसा हाईटेक बस टर्मिनल के संचालन का पहिया
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा के खुरपिया फार्म में हाईटेक बस टर्मिनल का भवन व परिसर बनकर तैयार हो गया है लेकिन पुलिया का निर्माण कार्य पूरा न होने से बसों के संचालन का पहिया फंस गया है। अब कार्यदायी संस्था ने फरवरी तक काम पूरा करने और प्राधिकरण ने मार्च तक बस अड्डा संचालन का दावा किया है।
एम्स सेटेलाइट सेंटर को ध्यान में रखते हुए 10 करोड़ से अधिक की लागत से बस टर्मिनल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे सिडकुल के सैकड़ों कर्मी यातायात सुविधा से लाभान्वित होंगे। साथ ही हल्द्वानी से आने वाले लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने में बस टर्मिनल सहायक होगा।
.........
वर्ष 2021 में भूमिपूजन के साथ काम हुआ था शुरू
वर्ष 2021 में तीन एकड़ जमीन पर हाईटेक बस टर्मिनल बनाने का काम शुरू हुआ। तब तत्कालीन विधायक राजेश शुक्ला ने इसका भूमिपूजन किया। इसके बाद बस टर्मिनल को 2024 में शुरू करने का दावा किया गया था लेकिन 2025 में भी शुरू नहीं हो सका।
-- -- -- --
इस तरह खींचा लंबा काम
बस टर्मिनल में प्रवेश और निकासी के लिए दो गेट हैं जो बरसाती नालों के ऊपर से होकर गुजर रहे हैं। शुरुआत में दोनों गेट नाले को भरकर बना दिए गए लेकिन बरसात में नाले उफान पर आ गए। भविष्य के खतरे से बचने के लिए दोनों गेटों के पास पुलिया बनाने की कवायद शुरू हुई। एक गेट बन चुका है और दूसरे का काम चल रहा है।
-- -
ये निर्माण कार्य हुए
पार्किंग जोन, यात्रा विश्रामालय, ड्रॉरमेट्री, रिपेयर व सर्विसिंग एरिया, क्लॉक रूम, ग्रीन पार्क, आदि।
-- -- -- --
पुराने बस अड्डे पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित
किच्छा में दशकों से चल रहा बस अड्डा बदहाल है। संचालित बस अड्डे की जमीन सिंचाई विभाग के नाम पर दर्ज है। नया बस टर्मिनल बनने के बाद प्राधिकरण पुराने बस अड्डे की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग बनाने की तैयारी में हैं।
-- -- -- -
वर्जन
किच्छा में बन रहे हाईटेक बस टर्मिनल को जल्द शुरू कराना सरकार और प्रशासन दोनों की मंशा है। परिसर, भवन और बाकी सभी काम हो चुके हैं। एक पुलिया बन गई है दूसरी का काम तेजी से हो रहा है। पुलिया बनते ही बस टर्मिनल शुरू हो जाएगा।
- जय किशन, उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण।
Trending Videos