सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drainage construction begins in Majhra Sheela; relief from waterlogging expected.

Udham Singh Nagar News: मझरा शीला में नाली निर्माण शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drainage construction begins in Majhra Sheela; relief from waterlogging expected.
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम मझरा शीला काॅलोनी में लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को ग्राम प्रधान तैय्यब अली ने मझराशीला कॉलोनी में पानी निकासी नाली के लिए जेसीबी लगवाकर खोदाई कार्य का शुभारंभ कराया।
Trending Videos

उन्होंने बताया नाली के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली पड़े प्लॉटों में जमा हो रहा था जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इससे मच्छरों के पनपने और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती थी। इस कारण क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नाली बनने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुधरेगी और लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर मोहम्मद हारिश, सौरभ पाल, मो. अहमद पेंटर, अब्बास अली, साजिद अली, नफीसा, कुलसुम जहां, रूबी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed