सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to negligence, the salary of teachers including the Principal of PM Shri Vidyalaya Banskheda was stopped

Udham Singh Nagar News: लापरवाही पर पीएम श्री विद्यालय बांसखेड़ा के प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों वेतन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence, the salary of teachers including the Principal of PM Shri Vidyalaya Banskheda was stopped
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के पीएम श्री विद्यालय बांसखेड़ा में लापरवाही और अनियमितताओं पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। वहीं दो अन्य स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Trending Videos

बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जिले के तीन स्कूलों का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान तीनों ही स्कूलों में लापरवाही और अनियमितताएं पाई गईं। सितारगंज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसौना में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के शिक्षक बिना उपस्थिति दर्ज किए जनगणना कार्य में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों से तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। राउप्रावि ड्योढ़ी में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। यहां शिक्षकों के बिना अनुमति विद्यालय समय में बाहर जाने, स्टाफ पंजिका और अन्य अभिलेख अधूरे मिलने और संसाधनों का सही उपयोग न करने की शिकायत मिली। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को पांच दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा लापरवाही मिलने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
वहीं काशीपुर के पीएम श्री विद्यालय बांसखेड़ा का एक वीडियो सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया। वीडियो में कक्षा संचालन के समय छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में घूमते दिखाई दिए। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी लेकिन रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले में प्रधानाचार्य सहित संबंधित शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed