सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Train halted for two hours due to falling tree

Udham Singh Nagar News: पेड़ गिरने से दो घंटा थमी रही ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Train halted for two hours due to falling tree
विज्ञापन
काशीपुर। अंधड़ के कारण ट्रैक पर पेड़ गिरने से रामनगर-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। पेड़ हटने के बाद ट्रेन संचालन होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे ट्रेन संख्या 25014 रामनगर से जैसलमेर के लिए रवाना हुई। काशीपुर जंक्शन से भी यात्रियों को बैठाकर करीब 11 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई। कुछ देर बाद ही अचानक तेज रफ्तार से आंधी चलने लगी। इस बीच अचानक काशीपुर-मुरादाबाद के बीच पीपलसाना के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया इससे पटरी में कुछ दिक्कत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन को इससे पहले ही रोकना पड़ा। पेड़ हटाने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया। इस कार्य में करीब दो घंटे का समय लग गया। तब तक यात्री ट्रेन में बैठकर इंतजार करते रहे। यात्रियों ने बताया कि गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed