सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scientists told the tricks of direct sowing of paddy

Udham Singh Nagar News: वैज्ञानिकों ने बताए धान की सीधी बुवाई के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Scientists told the tricks of direct sowing of paddy
विज्ञापन
किच्छा। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना की ओर से शहदौरा में किसानों को धान की सीधी बुवाई की विधि और खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को सीधी बुवाई के फायदे बताए।
Trending Videos

वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण के उद्देश्य व रूपरेखा की जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए परियोजना की ओर से राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र कटक (ओडिशा) के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. अंजनी कुमार ने किसानों को खेत की तैयारी, बीजाई की विधि, बीज शोधन, खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया। प्रशिक्षण के बाद धान की सीधी बुवाई के इच्छुक किसानों जावेद खान, अतीक अहमद, मकसूद खान, अहमद हुसैन आदि को धान की उन्नत प्रजाति के बीज वितरित किए गए। समापन के बाद शहदौरा के कृषक जावेद अख्तर के खेत का स्थलीय भ्रमण कर धान की बुवाई के बारे में जानकारी देकर किसानों के संशय को दूर किया गया। वहां उप निदेशक डाॅ. एसके उपाध्याय, डाॅ. सर्वेश्वर उनियाल, तुलसी, मनोज कुमार, मेहरबान सिंह, सोनी गंगवार, उस्मान, यूनिट अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह मेहरा, मुकेश रतूड़ी, प्रशिक्षण प्रभारी पूरन चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed