सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper driver dies after being hit by an unknown vehicle on Rudrapur Highway

Bajpur News: रुद्रपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 12 May 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में डंपर चालक की मौत हो गई जबकि पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

Dumper driver dies after being hit by an unknown vehicle on Rudrapur Highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षतिग्रस्त डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Trending Videos

मंगलवार सुबह रुद्रपुर हाईव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गदरपुर की तरफ से एक डंपर सुल्तानपुर पट्टी जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र मेहता पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक आजम निवासी रामपुर को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने एबुंलेंस से चालक को मरणअवस्था में उप जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। किस वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed