सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers and staff are in need of salary

Udham Singh Nagar News: शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों को वेतन के लाले

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers and staff are in need of salary
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट जारी करने की मांग की है।
Trending Videos

मंगलवार को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य में सहायता प्राप्त चार सौ से अधिक विद्यालयों में करीब आठ सौ शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी कार्यरत हैं। बजट के अभाव में उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन आहरित किए जाने संबंधी आदेश संबंधित अधिकारियों को पूर्व में ही निर्गत किए जा चुके थे। आज तक न तो बजट स्वीकृत हुआ और न ही शासनादेश का अनुपालन किया गया। पदाधिकारियों ने आर्थिक संकट से जूझ रहे स्टाफ के लंबित वेतन भुगतान के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत किए जाने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री डाॅ. महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सप्ताह भर में बजट स्वीकृत नहीं होने पर संघ सीएम आवास के समक्ष आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed