Kashipur: डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
काशीपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर के एक निजी अस्पताल में मरीज की डायलिसिस के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर डायलिसिस के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जसपुर के ग्राम अंगदपुर निवासी सुनील सिंह (55) को मंगलवार की दोपहर परिजन गिरिताल स्थित निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए ले गए। जहां सुनील सिंह की डायलिसिस के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया।
सीओ प्रशांत कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों पता चल पाएगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर, परिजनों ने बताया कि सुनील सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका ऋषिकेश एम्स से ईलाज चल रहा था। आज यहां निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए आए थे। परिजनों का आरोप है कि डायलिसिस की प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरती जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।