{"_id":"6a03ebbe8303639ae30499e5","slug":"horrific-road-accident-in-nanakmatta-five-people-including-a-teacher-died-nanakmatta-udham-singh-nagar-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: नानकमत्ता में देर रात हादसा, चंपावत के शिक्षक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: नानकमत्ता में देर रात हादसा, चंपावत के शिक्षक समेत दो लोगों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 13 May 2026 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार
नानकमत्ता में देर रात हुए सड़क हादसे में चंपावत निवासी शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कारें।
- फोटो : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नानकमत्ता में देर रात हुए सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, माडली, चंपावत शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे जीआईसी बालातड़ी में तैनात थे। मंगलवार को वह नई कार खरीदने के लिए साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ हल्द्वानी गए थे।
बताया जा रहा है कि रात में लौटते समय नानकमत्ता के पास उनकी कार को सामने से आ रही तेज रफ्ता फॉर्च्यूनर कर ने टक्कर मार दी। हादसे में संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की भी इस हादसे में जान गई है। शवों का पोस्टमार्टम खटीमा में किया जा रहा है।
मृतक संजय पांडे के परिवार में पत्नी, तीन बच्चों समेत माता-पिता और दादी है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिक्षक संजय भजन गायकी भी करते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Trending Videos