सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E-rickshaw overturns on Rudrapur Highway, seven-year-old student dies in the accident

Bajpur News: बच्चों से भरा अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, एक मासूम की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार पांच बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी अस्पताल ले जाते समय एक बच्चे की मौत हो गई। 

E-rickshaw overturns on Rudrapur Highway, seven-year-old student dies in the accident
केलाखेड़ा के गांव गुमसानी शांति कालोनी में रोते बिलखते मृतक परिजन। - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर हाईवे स्थित एक होटल के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार पांच बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को निजी वाहन से बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में लाया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी अस्पताल ले जाते समय एक बच्चे की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Trending Videos

बृहस्पतिवार को केलाखेड़ा स्थित एक निजी विद्यालय में परीक्षा देकर गांव गुमसानी शांति कॉलोनी निवासी पांच बच्चे ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रुद्रपुर स्थित एक होटल के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रवि, समर, खुशी, कपिल और सपना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी डीबी सोलंकी ने लोगों की मदद से घायल बच्चों को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग रवि और समर को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए। रास्ते में कक्षा दो के छात्र सात वर्षीय रवि पुत्र रंजीत की मौत हो गई। समर का हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य तीन बच्चे इलाज के बाद घर आ गए हैं।

इधर देर शाम केशोवाना मार्ग स्थित एक धर्मकांटा के पास एक अन्य ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गांव बन्नाखेड़ा निवासी आकांक्षा, प्रकाश कौर और बंशो कौर निवासी गांव बन्नाखेड़ा घायल हो गई। चालक को भी चोट आई है। महिलाएं बाजपुर बाजार में सामान खरीदकर लौट रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed