{"_id":"69b3f04ffa7cb5f448077ff8","slug":"video-conference-of-ex-servicemen-organised-at-kashipur-hempur-depot-to-discuss-problems-and-honour-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: पदक व वीरता पुरस्कार प्राप्त पूर्व सैनिकों, वीरनारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: पदक व वीरता पुरस्कार प्राप्त पूर्व सैनिकों, वीरनारियों को किया सम्मानित
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:39 PM IST
काशीपुर में हेमपुर डिपो स्थित आर्मी मुख्यालय में भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान और उनकी समस्याओं को लेकर भूतपूर्व सैनिकों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं के समाधान तथा सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पूर्व सैनिकों व वीरनारियों को सम्मानित किया। हेमपुर सैन्य स्टेशन परिसर में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर सुखवीर सिंह ने राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। स्टेशन कमांडेंट ने वीरता पुरस्कारों से सम्मानित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं को सम्मानित किया। सम्मेलन में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर तथा गदरपुर के पूर्व सेवानिवृत्त सैनिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही स्टाल लगाकर पेंशन शिकायत निवारण, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच की भी व्यवस्था की गई। कर्नल सुरेंद्र सिंह रांगड़ा ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के विषय में जानकारी दी। यहां पर कर्नल आदित्य श्रीवास्तव (कर्नल वेटरन, उत्तराखंड उपक्षेत्र), कर्नल मोहन सिंह ( अवकाश प्राप्त वरिष्ठतम सैन्य अधिकारी काशीपुर), सैन्य स्टेशन की प्रथम महिला ममता सिंह, कर्नल राकेश पैन्यूली, डिप्टी कमांडेंट कर्नल संजीत, लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक, मेजर अंशुल, मेजर दिनेश गहलोत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।