सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment spreads after road widening; public inconvenienced.

Udham Singh Nagar News: चौड़ीकरण के बाद बढ़ा अतिक्रमण का दायरा, जनता परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Encroachment spreads after road widening; public inconvenienced.
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के बाद अतिक्रमण की समस्या बढ़ गई है। चौड़ी हुई सड़कों पर अब अतिक्रमण होने लगा है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहले यह क्षेत्र यातायात के लिए सुगम माना जाता था। सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य यातायात को और अधिक सुचारु बनाना था लेकिन अब इसका उल्टा असर दिख रहा है। लोग अपने वाहन सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े कर रहे हैं। फलों और सब्जियों की कई ठेली भी सड़कों पर सज गई हैं। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला दिया है। इससे पैदल चलने वालों के लिए जगह कम पड़ गई है। सुबह और शाम के समय यहां अक्सर जाम लग जाता है। इधर, किच्छा बाईपास रोड पर झील से कटते ही सड़क पर टेंपों वालों ने पार्किंग बना रखी है। जिससे यातायात व्यवस्था में खलल पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप, जिम्मेदारों की ढिलाई से घिर रही सड़क
सड़क चौड़ी होने से खाली जगह मिली, जिसका फायदा उठाकर अतिक्रमणकारी सक्रिय हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण यह समस्या बढ़ी है। अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। फुटपाथों पर कब्जे से बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पर चलना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रशासन और निगम से हस्तक्षेप की मांग
स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन व नगर निगम से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान चलाया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि चौड़ी सड़कें जनता के लिए सुगम रहें।
वर्जन::
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त है। कुछ समय पहले ट्रांजिट कैंप में अतिक्रमण हटाया गया था। नगर निगम की टीम फिर क्षेत्र में जाएगी। जहां अतिक्रमण होगा उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। सड़कें लोगों के लिए बनीं हैं न कि अतिक्रमण करने के लिए। - विकास शर्मा, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed