{"_id":"6a2f035f68f656105b003d38","slug":"8251-candidates-in-the-district-skipped-the-graduate-level-written-examination-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-142926-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में 8251 अभ्यर्थियों ने छोड़ी स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में 8251 अभ्यर्थियों ने छोड़ी स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर/। ऊधम सिंह नगर के 55 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा हुई। इस दौरान 8251 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 10051 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे। रविवार को सुबह से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया था। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक चेकिंग हुई। हर केंद्र पर जैमर लगाए गए थे। परीक्षा केंद्र में पहुंचने से पहले मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी व अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट को बाहर ही जमा कराया गया। कई केंद्रों पर परीक्षार्थी बेल्ट पहनकर भी नहीं गए। केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रही। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 18302 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। रुद्रपुर और किच्छा में सबसे अधिक 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि गदरपुर में 15, बाजपुर में 11, काशीपुर में आठ केंद्र बनाए थे।
-- -
ब्लाकवार पंजीकृत व अनुपस्थित परीक्षार्थी
ब्लाक पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित
रुद्रपुर 7424 4097 3327
गदरपुर 4308 2418 1890
बाजपुर 3516 1919 1597
काशीपुर 3054 1617 1437
-- -
वर्जन::
जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 18302 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 10051 बच्चों ने परीक्षा दी और 8251 अनुपस्थित रहे। -नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी।
--
अभ्यर्थियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
बाजपुर। नगर क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों पर एसएसआई विक्रम सिंह धामी के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद रही। बेरिया दौलत रोड पर बने दो केंद्रों पर जाने के लिए अभ्यर्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बेरिया दौलत रोड पर पुल निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद किया गया है जिस कारण अभ्यार्थियों को चकरपुर और दोराहा होकर हाईवे से धनसारा होकर जाना पड़ा। मुख्य बाजार स्थित परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज गेट के इर्द गिर्द दोपहिया, चौपहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। दुकानों के आगे वाहन खड़े करने पर दुकानदारों ने नाराजगी जताई। संवाद