{"_id":"6a2f032067624a5d930637bd","slug":"ab-cables-worth-thousands-of-rupees-stolen-from-outside-the-power-station-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-144506-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली घर के बाहर रखी हजारों रुपये की एबी केबिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली घर के बाहर रखी हजारों रुपये की एबी केबिल चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। किला बाजार स्थित बिजली घर से चोर हजारों रुपये मूल्य की एबी केबिल चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक ई-रिक्शा से केबिल लादकर ले जाता दिखाई पड़ रहा है। हेल्प सेल्फ ग्रुप के लाइनमैन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर केबिल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
किला बाजार स्थित बिजली घर पर कार्यरत हेल्प सेल्फ ग्रुप के जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि लाइन में फाॅल्ट की संभावना के चलते केबिल बदलने के लिए किला बिजलीघर में करीब 80 किलो एबी केबिल रखी थी। इसका बाजार मूल्य 50 हजार रुपये से अधिक है। 10 जून की रात किसी ने वहां रखी केबिल चोरी कर ली। विद्युत कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक युवक ई-रिक्शा में एबी केबिल लादकर ले जाता दिखाई दे रहा है। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें केबिल चोरी की मौखिक सूचना दी गई थी। इस मामले में विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।