सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anemia detected in 290 school students in a US city.

Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में स्कूलों के 290 विद्यार्थियों में पाई गई खून की कमी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Anemia detected in 290 school students in a US city.
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों में स्क्रीनिंग की। 290 विद्यार्थियों में खून की कमी पाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने जिले के 421 सरकारी, 418 अर्ध सरकारी और 427 निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 290 बच्चों में खून की कमी पाई गई। छह बच्चों में हीमोग्लोबिन की भारी कमी पाई गई। इन छह बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष 284 को खून बढ़ाने के लिए दवा दी जा रही है। उनके खून का स्तर दवा से ही मेनटेन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि हर साल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत छह से 18 साल तक उम्र के बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है। जिन बच्चों में हीमोग्लोबिन की भारी कमी पाई जाती है। उनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाता है। जिन बच्चों का हीमोग्लोबिन का स्तर दवा से रिकवर हो सकता है, उन्हें दवा दी जाती है। इस बार छह बच्चों का हीमोग्लोबिन काफी कम था, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed