फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR registered against suspected account holder in cyber fraud case.

Udham Singh Nagar News: साइबर ठगी के संदिग्ध खातेधारक पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against suspected account holder in cyber fraud case.
केलाखेड़ा। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध खातों की जांच के क्रम में पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में महिला खाताधारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संदिग्ध खाते से निकाली गई ढाई लाख की रकम विवादित धनराशि पाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, साइबर सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनएच-74 फिदानगर शाखा पहुंचकर खाता संख्या 44532301574 की जांच की। यह खाता गांव बरवाला निवासी अमरजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह के नाम पर छह अक्तूबर 2025 को खोला गया था। जांच के दौरान पोर्टल पर संबंधित खाते के विरुद्ध ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की एक शिकायत दर्ज मिली।
विज्ञापन

यह शिकायत तीन नवंबर 2025 को हरियाणा के अंबाला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में कमलजीत कौर निवासी अंबाला की ओर से दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन नवंबर 2025 को इसी खाते से चेक संख्या 280451 के माध्यम से ढाई लाख की निकासी की गई थी जिसे विवादित धनराशि माना गया है। वहीं पिछले छह माह के बैंक लेनदेन का परीक्षण करने पर खाते में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन होने का मामला सामने आया है। सीओ अखलेख कुमार ने बताया कि अमरजीत कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed