फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rs 2 lakh siphoned off after sending an APK file via WhatsApp.

Udham Singh Nagar News: व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज दो लाख रुपये उड़ाए

Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rs 2 lakh siphoned off after sending an APK file via WhatsApp.
काशीपुर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल में फर्जी एपीके फाइल भेजकर उसका फोन हैक कर लिया। ठगो ने उसके क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये की रकम उड़ा ली। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंबा विहार निवासी संजय गुप्ता ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 7 जुलाई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से एपीके फाइल भेजी गई। इसी दौरान उसके नंबर पर दो अज्ञात नंबरों से कॉल भी आई जिसमें उससे फाइल चेक करने को कहा गया। फाइल डाउनलोड करने के बाद साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और उनके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन में 1,27,990 रुपये व 69,906 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। उसके खाते से कुल 1,97,896 रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने उसके दूसरे बैंक के बचत खाते से भी 2,400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed