सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Honeytrap gang active in Udham Singh Nagar, people getting trapped in the web of beauty

Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में हनीट्रैप गिरोह सक्रिय, हुस्न के जाल में फंस रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap gang active in Udham Singh Nagar, people getting trapped in the web of beauty
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में एक हनीट्रैप गिरोह सक्रिय है जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बना रहा है और पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। युवतियां सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फोन नंबर लेती हैं फिर मिलने बुलाती हैं। युवकों को बहाने से घर ले जाकर बंधक बना लेते हैं। अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की मांग की जाती है, मना करने पर मारपीट भी होती है। लोक लाज या डर से कई पीड़ित पैसे दे देते हैं, कुछ पुलिस में शिकायत करते हैं। पुलिस के अभियानों के बावजूद गिरोह रुद्रपुर समेत जिले में पैर पसार रहा है। बीते दिनों सामने आये कई मामलों में यह सामने आया है कि इसके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। खासतौर पर यूपी के रामपुर से इसका कनेक्शन सामने आया है। फरवरी में जौहर नाम की युवती की गिरफ्तारी के बाद रामपुर के कई लोग शिकायत लेकर तत्कालीन एसएसपी के पास भी पहुंचे थे।
Trending Videos




हाल में हुए घटनाक्रम



केस 1-
12 मार्च को रामपुर के एक युवक ने ट्रांजिट कैंप निवासी युवती पर उसे फंसाकर लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में अभी खुलासा हो भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस2-
27 जनवरी को गदरपुर पुलिस ने रामपुर निवासी और हनीट्रैप गिरोह की सरगना जौहर उर्फ महक गिरफ्तार किया था। इस गिरोह के कई लोग अभी भी फरार हैं।


केस3-
15 दिसंबर 2025 काशीपुर सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर एक व्यापारी को होटल में बुलाया गया और फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों की मांग की गई। पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल भेजा। इनके पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुए।



केस4-
12 जून 2025 किच्छा के पुलभट्टा लुटेरी दुल्हन गैंग का मामला सामने आया था। जो शादी का झांसा देकर हनी ट्रैप के जरिये गहने और नकदी लूटता था। गिरोह की मुख्य महिला सदस्य और उसके नकली भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया।





पुलिस ने ट्रांजिट कैंप में हनीट्रैप गिरोह को पकड़ा है। पूर्व में हुई घटनाओं में भी गिरोह को बेनकाब किया गया। लोगों से अपील है कि अनजान महिलाओं से दोस्ती करने से बचें। -जितेंद्र चौधरी, एसपी क्राइम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed