सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three people, including a mother and son, were injured when a cooking gas cylinder exploded in Rudrapur

किचन में धमाका: रोटी बनाते वक्त सिलिंडर फटा, दीवार गिरी; मां-बेटे समेत तीन घायल

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 31 Mar 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। 

Three people, including a mother and son, were injured when a cooking gas cylinder exploded in Rudrapur
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम।
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में खाना बनाने समय छोटा सिलिंडर फट गया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसटीएच रेफर कर दिया गया है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थी।

Trending Videos


https://youtu.be/zdI6IsWmUN0?si=XKx2jrrGSbRR0A5Z

इसी दौरान उसने गर्म तवा गैस सिलिंडर के पाइप में रख दिया। जिससे सिलिंडर का पाइप लीक होने के साथ ही धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि दीवार टूटकर गिर गई। घटना में 30 वर्षीय गोमती के अलावा उनका 10 वर्षीय नीरज और एक अन्य घायल हुए हैं। ट्रांजिट कैंप में एक हफ्ते में सिलिंडर फटने की ये दूसरी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed