फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man died after being injured when a Scorpio collided with his scooter near the Kashipur flyover

Uttarakhand News: दुखद...पांच दिन बाद जिंदगी की जंग हारा अभिषेक, रुद्रपुर में गम और गुस्सा; जानें पूरा मामला

Fri, 14 Aug 2026 11:13 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 11:13 AM IST
सार

सात अगस्त के हादसे के बाद पांच दिनों तक जीवन-मरण की लड़ाई लड़ने के बाद अभिषेक वाल्मीकि की मौत हो गई। इस घटना से वाल्मीकि समाज में शोक और आक्रोश फैल गया, जिसके चलते तीन दिन तक कोतवाली में प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन
man died after being injured when a Scorpio collided with his scooter near the Kashipur flyover
पांच दिन बाद जिंदगी की जंग हारा अभिषेक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क

विस्तार

 

विज्ञापन

पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अभिषेक वाल्मीकि की मौत ने सात अगस्त के हादसे के बाद वाल्मीकि समाज में गम और गुस्से की लहर है। तीन दिन तक कोतवाली में प्रदर्शन के बाद पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभिषेक के परिजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून के तहत जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी उसे सुनिश्चित किया जाएगा।

बीते सात अगस्त की रात एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो की टक्कर से अभिषेक और उसका दोस्त जतिन घायल हुए थे। अभिषेक को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। अभिषेक के स्वस्थ होने के लिए परिवार के साथ पूरा शहर दुआ कर रहा था। हादसे के बाद से लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। परिजनों को उम्मीद थी कि बरेली के अस्पताल में उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होगा और वह घर लौट आएगा। चिकित्सकों के प्रयास और परिजनों की उम्मीद के बीच कई दिन गुजर गए लेकिन उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन

आखिरकार बृहस्पतिवार को ऋषिकेश एम्स ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जतिन का उपचार अभी चल रहा है। अब अभिषेक की मौत के बाद पुलिस के सामने मामले की जांच के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, भाजपा ने रद्द किए कार्यक्रम
अभिषेक की मौत की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। भाजपा ने शोकवश 14 अगस्त को जिला कार्यालय में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समेत रुद्रपुर विधानसभा के सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

मामले में मुख्य आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य लोगों की भूमिका भी साक्ष्यों के आधार पर जांची जा रही है। पुलिस पूरी निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करेगी। परिजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून के तहत जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी उसे सुनिश्चित किया जाएगा। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। -उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी, रुद्रपुर

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ दिखा था आक्रोश
अभिषेक के घायल होने के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों और कई जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार तीन दिन तक कोतवाली पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने भाजपा से निष्कासित पारस चुघ के भाई सन्नी चुघ को गिरफ्तार किया था।

बरेली में होगा पोस्टमार्टम, रुद्रपुर में अंतिम संस्कार
मेयर विकास शर्मा ने बताया कि अभिषेक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली में ही रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को बरेली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव रुद्रपुर लाया जाएगा जहां परिजनों और

 

  • 7 अगस्त: रात करीब साढ़े 10 बजे एलायंस कॉलोनी गेट के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से अभिषेक और जतिन घायल हुए।
  • 8 अगस्त: अभिषेक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
  • 9-10 अगस्त: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज और जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया।
  • 11 अगस्त: पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार किया।
  • 12 अगस्त: अभिषेक का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज जारी रहा।
  • 13 अगस्त: हालत गंभीर होने पर परिजन अभिषेक को ऋषिकेश एम्स ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed