फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man head crushed with a brick for refusing to play Ludo in rudrapur

रुद्रपुर में दोस्त ही बना हत्यारा: लूडो के खेल में शामिल न करना पड़ा भारी, ईंट से सिर फोड़ा; युवक की मौत

Fri, 14 Aug 2026 11:57 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 11:57 AM IST
सार

रुद्रपुर के ईदगाह मैदान में लूडो खेलते समय खेल में शामिल न किए जाने की कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय शाहनवाज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Man head crushed with a brick for refusing to play Ludo in rudrapur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के ईदगाह मैदान में दोस्तों के साथ लूडो खेल रहे युवक को एक साथी को खेल में शामिल न करना भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय शाहनवाज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद खेड़ा में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी शाहनवाज बुधवार रात खाना खाने के बाद ईदगाह मैदान पहुंचा था। वह दोस्तों के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का गोलू वहां पहुंचा और खेलने की बात कही। शाहनवाज ने उम्र में छोटा बताते हुए उसे खेलने से मना कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद गोलू पीछे से आया और ईंट से शाहनवाज के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


परिजन उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। गुरुवार रात हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी विभव सैनी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि फरमान की तहरीर पर गोलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed