{"_id":"6988f04268db83e8050257ad","slug":"mokshadham-will-be-renovated-at-a-cost-of-rs-78-lakh-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-136952-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 78 लाख की लागत से होगा मोक्षधाम का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 78 लाख की लागत से होगा मोक्षधाम का जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। कोपा श्मशान घाट का जीर्णोद्धार नगर पंचायत गूलरभोज की ओर से किया जाएगा। इस मद में कार्यदाई संस्था नगर पंचायत गूलरभोज को शासन से 78 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया। बताया कि कोपा श्मशान घाट की दुर्दशा के संबंध में सीएम धामी को अवगत कराया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए आमजन की सुविधा के लिए बड़ी सौगात दी है। बताया कि उक्त धनराशि से 12 सौर ऊर्जा लाइट, छह पानी की टंकियां, संस्कार भवन, 34 लैंप पोस्ट सहित बाउंड्री वॉल, पूरे परिसर में टाइल्स व घाट से सटी नहर की एजिंग और सीढ़ियों का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में गुणवत्ता परक कार्यों के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान कोपा मनोज देवराड़ी, डाॅ. कुलदीप रघुवंशी, भूपेंद्र आर्य, सुनील शर्मा, अरुण ठाकुर आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos