{"_id":"6988f01d14476f578903d69f","slug":"passengers-wandering-around-the-bus-stand-for-inquiries-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136921-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बस अड्डे पर पूछताछ के लिए भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बस अड्डे पर पूछताछ के लिए भटक रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे पर पूछताछ काउंटर बंद पड़ा है। यात्री बसों के संबंध में पूछताछ के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। बस अड्डे में मासिक पास काउंटर भी बंद हो गया है। लोगों के मासिक पास नहीं बन पा रहे हैं।
बस अड्डे के भवन के ध्वस्तीकरण के चलते बीते सोमवार से पूछताछ काउंटर और मासिक पास काउंटर बंद पड़ा है। पूछताछ काउंटर बंद होने से यात्रियों को बसों के आवागमन के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। पूछताछ काउंटर का बोर्ड टंगा हुआ है, लेकिन भवन ध्वस्तीकरण के काम के चलते काउंटर का संचालन नहीं हो रहा है।
यात्री काउंटर तक जा रहे हैं लेकिन उन्हें बसों के संबंध में जानकारी देने वाला कोई नहीं है। यात्री बसों के चालक, परिचालकों से बसों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। मासिक पास बनाने के लिए पहुंच रहे लोगों के हाथ भी मायूसी लग रही है।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल का कहना है कि भवन ध्वस्तीकरण के कारण दिक्कत आई है। पूछताछ काउंटर और मासिक पास काउंटर का संचालन जल्द किया जाएगा।
Trending Videos