सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People shivered in the bitter cold in Khatima and Kashipur.

Udham Singh Nagar News: खटीमा, काशीपुर में कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
People shivered in the bitter cold in Khatima and Kashipur.
विज्ञापन
खटीमा/काशीपुर। खटीमा क्षेत्र में रविवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड रही। सुबह अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह लगभग 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते ट्रेनों और रोडवेज बसों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।
Trending Videos

खटीमा में तड़के से ही घना कोहरा छाए रहने से कड़ाके की ठंड और गलन से लोग बेहाल रहे। रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए। घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर चल रहे वाहनों की हैड लाइट ऑन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सुबह के समय अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दोपहर के समय हल्की धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेलिसयस रहा। शाम के समय फिर से ठंड रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। काशीपुर में सुबह से कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल गई थी। सुबह कोहरे के चलते नेशनल हाईवे 309 और मुख्य सड़कों पर परेशानी अधिक देखी गई। सुबह के समय अधिकांश वाहन चालक हेडलाइट जला कर चलते नजर आए। दोपहर बाद खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम के जानकारों के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम में बदलाव होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed