{"_id":"69c58d3b1f815c0dd1011606","slug":"murder-or-accident-akash-had-left-for-haridwar-his-body-found-in-a-bush-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-139028-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हत्या या हादसा? हरिद्वार के लिए निकला था आकाश, झाड़ी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हत्या या हादसा? हरिद्वार के लिए निकला था आकाश, झाड़ी में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल पावर हाउस के पास झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त आकाश तिवारी के रूप में हुई है। आकाश सोमवार को ही हरिद्वार से रुद्रपुर परिवार से मिलने आया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह हत्या है या हादसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस राज से पर्दा उठ पाएगा।
बीते बुधवार की दोपहर करीब दो बजे सिडकुल पावर हाउस स्थित झाड़ियों में बकरी चराने गए लोगों को एक युवक अचेत अवस्था में दिखा था। जांच में पता चला था कि युवक की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया था और शिनाख्त में जुट गई थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर परिजनों को जानकारी मिली और बृहस्पतिवार को परिजन पोस्टमार्टम पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त जगतपुरा निवासी आकाश तिवारी (27) पुत्र सतेंद्र कुमार के रूप में की।
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा आकाश हरिद्वार की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को ही वह रुद्रपुर स्थित अपने घर आया था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। मंगलवार को वह घर से हरिद्वार जाने की बात कह कर निकला था। जब परिजनों ने उसे फोन किया तो मोबाइल बंद आ रहा था। पिता का कहना था कि बेटे के शव पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा किसी प्रकार का नशा नहीं करता था।
पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब आकाश हरिद्वार के लिए निकला था तो वह सुनसान इलाके तक कैसे पहुंच गया और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ किसने ने किया। अब आकाश के साथ हादसा हुआ है या फिर यह हत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
Trending Videos