सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nainital is expected to witness a record-breaking influx of tourists this time

Nainital: होटल और होम स्टे के 35 फीसदी कमरे बुक, रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के उमड़ने की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 12 May 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में 20 मई के बाद के लिए होटल और होम-स्टे की 35 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है जबकि बढ़ती पर्यटक भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

Nainital is expected to witness a record-breaking influx of tourists this time
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों की पसंद बने नैनीताल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के उमड़ने की संभावना है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार शहर के होटल और होम-स्टे लगभग 35 फीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग 20 मई के बाद के लिए हो चुकी है। मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टियां शुरू होते ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

Trending Videos

प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत शहर की 4,000 वाहनों की सीमित पार्किंग क्षमता को देखते हुए सख्त नियम बनाए गए हैं। पार्किंग पैक होने के बाद केवल उन्हीं पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश मिलेगा जिनके पास होटल की कंफर्म बुकिंग और निजी पार्किंग उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पर्यटकों को रूसी बाईपास और नारायण नगर की पार्किंग का उपयोग करना होगा जहां से शटल सेवा संचालित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में सहयोग के लिए मुख्य चौराहों पर एसएसबी के जवान तैनात किए गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का धरातल पर सख्ती से पालन होना अनिवार्य है। अक्सर कागजों पर नियम तो बन जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी से पर्यटकों को भारी परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed