सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NEET: 111 candidates skipped the exam in Kashipur.

नीट : काशीपुर में 111 अभ्यर्थी ने छोड़ी परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
NEET: 111 candidates skipped the exam in Kashipur.
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को यहां कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। पुनर्परीक्षा में 111 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र के मुख्य गेट और कक्ष के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आईआईएम काशीपुर और केंद्रीय विद्यालय में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। दोनों केंद्रों पर पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा दिखाई दिया। मुख्य गेट से लेकर कक्ष के बाहर तक सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक और जैमर लगाए गए थे। डॉग स्क्वॉयड की टीम भी तैनात थी। सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य गेट और कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तीन-चार बार तलाशी ली। प्रतिबंधित यंत्रों और सामग्री को गेट के अंदर नहीं ले जाना दिया गया। पुलिस को चेकिंग के दौरान कई अभ्यार्थियों से प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई जिसे गेट पर ही रखा दिया गया। इस बार का प्रश्नपत्र कठिन आया था। फिजिक्स और कैमिस्ट्री के सवाल कठिन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नोडल एसडीएम अभय प्रताप सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में पंजीकृत 528 में से 468 उपस्थित रहे जबकि 60 अनुपस्थित रहे। आईआईएम काशीपुर में पंजीकृत 480 में से 429 उपस्थित रहे, जबकि 51 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस बार परीक्षा छोड़ने वालों में युवाओं की संख्या अधिक है। तीन मई को हुई परीक्षा में मात्र 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed