{"_id":"6a30500978701e5b6c073469","slug":"protest-expressed-against-the-ban-on-the-construction-of-a-statue-of-lord-ram-in-bangladesh-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-144541-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बांग्लादेश में श्रीराम की मूर्ति निर्माण पर रोक पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बांग्लादेश में श्रीराम की मूर्ति निर्माण पर रोक पर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ ने बांग्लादेश में श्रीराम मूर्ति निर्माण पर रोक लगाने के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा।
सोमवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि 12 जून 2026 को बांग्लादेश सरकार ने गाइबंधा जिले के पलाशबाड़ी उप जिला स्थित श्री श्री राधा गोविंद एवं काली मंदिर में विश्व से सबसे ऊंची प्रभु श्रीराम की मूर्ति के निर्माण पर रोक लगा दी है। वहां पर हिंदू विरोधी कट्टरपंथियों, इस्लामिक संगठन के दबाव में आकर निर्माण कार्य को बंद करवाया गया है। इससे हिंदुओं में आक्रोश है। कहा कि श्रीराम की मूर्ति निर्माण पर रोक लगाने से हिंदुओं का अपमान हुआ है। बांग्लादेश सरकारी ओर से जारी अध्यादेश व मूर्ति को तोड़े जाने की धमकी से सनातन धर्म में गुस्सा है। संगठन ने मांग की कि भगवान श्रीराम की मूर्ति निर्माण का कार्य जल्दी शुरू कराया जाए। यहां पर अशोक कुमार पैगिया, पं. राघवेंद्र नागर, डॉ. महेश अग्निहोत्री, कृष्ण कुमार अग्रवाल अधिवक्ता, अमित सक्सेना, आरपी राय, मदन मोहन गोले, रमेश चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन