सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Recruitment for 76 Home Guard posts in Udham Singh Nagar, know the last date of application

Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर में 76 होमगार्ड पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 12 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

ऊधमसिंह नगर में होमगार्ड के 76 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए 18 से 40 वर्ष तक के हाईस्कूल पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Recruitment for 76 Home Guard posts in Udham Singh Nagar, know the last date of application
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के युवाओं को होमगार्ड के रूप में सेवा देने का सुनहरा अवसर मिला है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स ने पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 76 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन पत्र जिला कमांडेंट कार्यालय, रुद्रपुर में स्वयं या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। वहीं सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय में भीड़ रही।

Trending Videos

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स प्रतिमा ने बताया कि जिले में होमगार्ड के लिए कुल 76 पदों में 69 पद अनारक्षित और सात 7 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, अनाथ बच्चों और राज्य आंदोलनकारियों को नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को शासनादेश के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी का ऊधमसिंह नगर का स्थायी निवासी होना भी जरूरी है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप-तौल और दक्षता परीक्षा शामिल होगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तय की गई है। शारीरिक परीक्षा में दो किलोमीटर दौड़, क्रिकेट बाल थ्रो और लंबी कूद के अंक जोड़े जाएंगे। इसके अलावा एनसीसी, खेलकूद उपलब्धियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed