सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rising heat is increasing diseases among children

वायरल संक्रमण: बढ़ती गर्मी से बच्चों में बढ़ रही बीमारियां, पीआईसीयू बना सहारा; जानें डॉक्टर की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 28 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी के बीच बच्चों में उल्टी-दस्त, बुखार और वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

Rising heat is increasing diseases among children
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

 गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और इसके साथ ही बच्चों में बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) में बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।

Trending Videos

गर्मी की मार झेल रहे मासूम बच्चों में डायरिया, निमोनिया और विभिन्न प्रकार के वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। जिला अस्पताल में ऐसे बच्चों की भीड़ उमड़ रही है, जिनके अभिभावक उन्हें उल्टी, दस्त, तेज बुखार, सर्दी और खांसी जैसे लक्षणों के साथ लेकर आ रहे हैं। इन बीमारियों के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को विशेष ख्याल रखें। उन्हें लू से बचाएं और दिनभर पानी पिलाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख लक्षण और बीमारियां

उल्टी-दस्त: यह मौसमी बीमारियों का सबसे आम लक्षण है, जो अक्सर दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलता है।

तेज बुखार: बच्चों में अचानक तेज बुखार आना भी चिंता का विषय है।

सर्दी और खांसी: हालांकि यह सामान्य सर्दी-जुकाम के लक्षण लग सकते हैं, लेकिन गर्मी में ये गंभीर श्वसन संक्रमण का रूप ले सकते हैं।

वायरल संक्रमण: विभिन्न प्रकार के वायरल संक्रमण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed