{"_id":"69efb74f4ac10d5b9c0e2b64","slug":"the-member-of-the-safai-karamchari-commission-heard-the-problems-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-142145-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलाखेड़ा। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर ने नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया। यहां जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण मित्रों ने उनका स्वागत किया। रत्नाकर ने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने इन समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
पर्यावरण मित्रों ने ईएसआई कार्ड के माध्यम से पैनल के सभी अस्पतालों में हर बीमारी के लिए उपचार उपलब्ध कराने की मांग रखी। सभासद सरफराज अली ने पूरे उत्तराखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी ने मोहल्ला स्वच्छता समिति में कार्यरत कार्मिकों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया। यहां ईओ नौशाद हसीन, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महेंद्र कालरा और मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, अजय कालरा आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X