{"_id":"6a84a095119682e39b03272b","slug":"rising-petrol-and-diesel-prices-are-shifting-peoples-preference-towards-evs-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-145878-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ईवी की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ईवी की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के चलते अब लोग पेट्रोल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को तरजीह दे रहे हैं। बीते दो महीने में ईवी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की डिमांड में 30 से 40 फीसदी तक इजाफा दर्ज किया गया है। शहर के ऑटो डीलरों का कहना है कि रोजाना 400-800 रुपये पेट्रोल पर खर्च करने वाले ग्राहक अब ईवी की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।
सिडकुल स्थित ईवी मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों में भी इसका असर दिख रहा है। कंपनियों ने उत्पादन बढ़ाकर डिमांड पूरी करने के लिए अतिरिक्त शिफ्ट लगानी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस साल अब तक 1200 से ज्यादा ईवी वाहन रजिस्टर हो चुके हैं। चार्जिंग स्टेशन भी शहर में बढ़ गए हैं। अगर पेट्रोल-डीजल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो आने वाले छह महीने में ईवी की बिक्री दोगुनी हो सकती है। सरकार की सब्सिडी भी इस बदलाव को तेज कर रही है।
-- -
क्या बोले डीलर
ईवी डीलर सुमित अग्रवाल का कहना है कि पहले महीने में 20-25 ईवी की बिक्री होती थी। अब 60 से ज्यादा ऑर्डर आ रहे हैं। ग्राहक सीधे पूछते हैं कि एक चार्ज में कितना चलेगी और चार्जिंग का खर्च कितना आएगा।
विज्ञापन
--
400 का काम 50 में हो रहा
राजेंद्रनगर में टेंपो चलाने वाले राजू, मोहन व प्रिंस का कहना है कि पेट्रोल टेंपो में रोज 400 रुपये का पेट्रोल लगता था। अब ईवी ऑटो लेकर रोज 50 रुपये में काम चल रहा है। कमाई बढ़ गई है। चार्जिंग का खर्च कम है।
--
वर्जन:::
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर सिडकुल के ऑटो सेक्टर में दिख रहा है। लोग ईवी का रुख कर रहे हैं। ईवी की डिमांड में 30 से 40 फीसदी तक इजाफा दर्ज किया गया है। बाहरी राज्यों से भी डिमांड बढ़ रही है। -गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन