सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SAI boxers won three medals, including two gold, in Hapur.

Udham Singh Nagar News: हापुड़ में साई के बॉक्सरों ने जीते दो स्वर्ण समेत तीन पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
SAI boxers won three medals, including two gold, in Hapur.
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तर प्रदेश में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण साई के बॉक्सरों ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है।
Trending Videos

यूपी के हापुड़ में 31 मार्च से 3 अप्रैल तक यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें साई काशीपुर से पांच मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने पंचों के दम पर 50 किलो में विवेक केशरवानी ने स्वर्ण, 85 किलो में कार्तिक सिरोही ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि 75 किलो में अमृत गुप्ता ने रजत पदक जीता। 65 किलो में डैनी चौहान पदक जीतने में सफल नहीं हो सके। बेहतर प्रदर्शन करने पर यूपी में विवेक को बेस्ट बॉक्सर और कोच सिकंदर पटेल को सर्वश्रेष्ठ कोच अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। कोच ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर विवेक और कार्तिक का यूथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। यह चैंपियनशिप 12 से 20 अप्रैल तक गुवाहाटी असम में होगी। साई केंद्र सहायक निदेशक अनिल द्विवेदी, कोच मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, वरुण शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, नीरज कुमार, पवन शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed