{"_id":"6a523ec16f18b675d8091bd6","slug":"skating-coach-dies-in-road-accident-in-rudrapur-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़के तीन बजे हादसा: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, स्केटिंग कोच की मौत, शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़के तीन बजे हादसा: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, स्केटिंग कोच की मौत, शव परिजनों को सौंपा
Sat, 11 Jul 2026 06:32 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:32 PM IST
सार
रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुस गई। हादसे में काशीपुर निवासी स्केटिंग कोच पृथ्वी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक जा घुसी। हादसे में गंभीर रुप से घायल काशीपुर के स्केटिंग कोच की मौत हो गई। वह रोजाना की तरह रुद्रपुर से काशीपुर जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामपुरम काशीपुर निवासी पृथ्वी पुत्र राजेंद्र चौधरी एक स्केटिंग कोच थे और रुद्रपुर में बच्चों को स्केटिंग का प्रशिक्षण देने के लिए नियमित रूप से आते-जाते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे तेल मिल के पास बाइक से रुद्रपुर से काशीपुर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई और हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन