{"_id":"6a52435e5dd00a187a08eb80","slug":"youth-dies-in-car-accident-in-jaspur-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: 20 साल के युवक की मौत से बिखरा परिवार...परिजनों ने किया ये दावा, विधायक के नेतृत्व में कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: 20 साल के युवक की मौत से बिखरा परिवार...परिजनों ने किया ये दावा, विधायक के नेतृत्व में कोतवाली में हंगामा
Sat, 11 Jul 2026 06:51 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर
Published by: Heera
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:51 PM IST
सार
जसपुर के खेड़ा लक्ष्मीपुर रोड पर शुक्रवार रात कार-बाइक टक्कर में घायल 20 वर्षीय नितिन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए एक युवक पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
जसपुर में कार-बाइक टक्कर में युवक की मौत के बाद परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसपुर के खेड़ा लक्ष्मीपुर रोड पर कार की टक्कर से घायल हुए 20 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए एक युवक पर आरोप लगाया है। वहीं, शनिवार को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे खेड़ा लक्ष्मीपुर रोड पर एक कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नितिन कुमार (20) पुत्र पप्पू सिंह उर्फ भोलू, निवासी मोहल्ला जुलाहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे स्थानीय विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर मोर्चरी में रखा गया है। शव के जसपुर पहुंचने पर, यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो परिजनों और समर्थकों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जाने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। परिजनों का आरोप है कि नितिन कुमार का दिन में मानु उर्फ मोनू चौहान पुत्र गुड्डू चौहान, निवासी ग्राम कासमपुर से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजन इसी युवक पर कार से टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन