फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student swept away while bathing in the Gaula River on August 15; NDRF and SDRF search operation underway

Uk: 15 अगस्त को गौला नदी में नहाने गया छात्र बहा, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी

Sun, 16 Aug 2026 10:43 AM IST
गायत्री जोशी संंवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संंवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 16 Aug 2026 10:43 AM IST
सार

शांतिपुरी में 15 अगस्त को गौला नदी में नहाने गए हिमालयन स्कूल के एक छात्र के तेज बहाव में बह जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार छात्र की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन
Student swept away while bathing in the Gaula River on August 15; NDRF and SDRF search operation underway
सर्च अभियान चलाती एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शांतिपुरी में 15 अगस्त की दोपहर बाद शांतिपुरी में गौला नदी में नहाने के दौरान एक स्कूली छात्र बह गया। हादसे के बाद से छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें शनिवार देर शाम से ही नदी में सर्च अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हिमालयन स्कूल जवाहर नगर का छात्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ शांतिपुरी नंबर चार स्थित गौला नदी घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन


साथियों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। छात्र की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed