फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman returning from temple after prayers dies after being hit by a crane; driver flees the scene

Kashipur: मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला की क्रेन की चपेट में आने से मौत, चालक मौके से फरार

Sun, 16 Aug 2026 10:05 AM IST
गायत्री जोशी संंवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संंवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 16 Aug 2026 10:05 AM IST
सार

काशीपुर में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला की क्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman returning from temple after prayers dies after being hit by a crane; driver flees the scene
राजकुमारी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही 65 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुनील यादव की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे टांडा उज्जैन चौराहे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, टांडा उज्जैन क्षेत्र निवासी महिला मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed