सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temporary diversion bridge over Levada river damaged, making travel difficult for people

Bajpur News: लेवड़ा नदी पर अस्थायी डायवर्जन पुल क्षतिग्रस्त, लोगों की राह हुई मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर के बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पुल निर्माण के दौरान बनाए गए अस्थायी डायवर्जन पुलों की बदहाली से लोगों को जोखिम भरी आवाजाही और जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।

Temporary diversion bridge over Levada river damaged, making travel difficult for people
लेवड़ा नदी पर बन रहे पुल के चलते डायवर्जन रास्ते से जोखिम उठाकर निकलते वाहन चालक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बाजपुर के बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पर नया पुल निर्माण के चलते यातायात के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्जन पुल संकरा हो गया और गांव चकरपुर में अस्थायी डायवर्जन पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों की राह मुश्किल हो गई है।

Trending Videos

इसके चलते वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर लोनिवि की ओर से बेरिया दौलत रोड और गांव चकरपुर में लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ने बेरिया दौलत रोड पर बनाए अस्थायी डायवर्जन पुल बेहद संकरा बना दिया है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि गांव चकरपुर में बने अस्थायी डायवर्जन पुल को क्षतिग्रस्त होने से लोगों को असुविधा हो रही है। एक सप्ताह बाद भी निर्माण कार्य की गति में तेजी नहीं आने से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। दोनों पुल निर्माण होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। नागरिकों। ने बेरिया दौलत रोड पर बने अस्थायी डायवर्जन पुल के चौड़ीकरण और चकरपुर के क्षतिग्रस्त अस्थायी पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed