सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The wife had gone to her parents' home; the husband returned drunk, and his body was found hanging the next morning.

Udham Singh Nagar News: पत्नी गई थी मायके, शराब पीकर आया पति सुबह फंदे से लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The wife had gone to her parents' home; the husband returned drunk, and his body was found hanging the next morning.
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की इंदिरा कॉलोनी में एक सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके गई थी।

इंदिरा कॉलोनी निवासी सतनाम सिंह (36) पुत्र अर्जुन सिंह कई वर्षों से परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था और सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी मनप्रीत की स्कूल की छुट्टियां पड़ने पर सतनाम की पत्नी निशा बच्चों को लेकर 11 जून को अपने मायके लखनऊ चली हुई थी। पड़ोस में ही रहने वाले उसके एक रिश्तेदार उसका खाना लेकर आया जाया करते थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम सतनाम ड्यूटी से लौटने के बाद नशे की हालत में घर पहुंचा था। खाना देने के दौरान उसका कुछ बातों को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह जब उसकी एक रिश्ते की साली नाश्ता देने के लिए कमरे में पहुंची तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। सतनाम सिंह का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी भी शनिवार रात से लगातार उसे फोन कर रही थी, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। आशंका जताई जा रही है कि उसने देर रात आत्मघाती कदम उठाया होगा। सीओ विभव सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और पत्नी को सूचना दे दी गई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed