सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thousands of devotees took a holy dip in Kamna Sagar.

Udham Singh Nagar News: कामना सागर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a holy dip in Kamna Sagar.
विज्ञापन
शक्तिफार्म। मतुआ धर्म संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर की 215वीं जयंती पर हजारों अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर स्थित कामना सागर में महावारुणी गंगा स्नान किया। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में अनाज और फल का भोग चढ़ाया।
Trending Videos


महावारुणी गंगा स्नान के लिए सोमवार से ही पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर, मेरठ, बिजनौर आदि दूरस्थ क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का जत्था गुरुग्राम के श्री हरि गुरुचांद धर्म मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह मधु कृष्ण त्रयोदशी के शुभ लग्न में मतुआ संत मुकुलानंद गोसाई, कालीपद गोसाई व माखन गोसाई ने गंगा पूजन करने के बाद हरिनाम जाप के साथ मंदिर और कामना सागर की परिक्रमा कर डुबकी लगाई और महावारुणी स्नान किया। गंगा स्नान का क्रम शाम तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में क्रमबद्ध अखंड हरिनाम कीर्तन के साथ अटूट भंडारा जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों से पहुंचे मतुआ संतों ने कहा कि सभी मतुआ अनुयायियों को श्री हरिचांद ठाकुर के उपदेशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने अनुयायियों से सत्य बोलने, पराई स्त्री को मातृ तुल्य समझने, संसार से प्रेम करने, पवित्र चरित्र बनाने आदि के लिए प्रेरित किया।

वहां आयोजक कमेटी अध्यक्ष जयंत मंडल, सचिव तापस मिस्त्री, रविंद्र विश्वास, दिलीप मिस्त्री, सुधांशु सिकदर, किरण बसु, जयंत विश्वास, कुशल गोलदार, श्रीकांत विश्वास, गोकुल विश्वास, प्राण बढ़ई, निर्मल मंडल, सुकुमार मंडल, दीपक सरकार, कमल बसु, ब्रजेन टीकेदार, नीलकमल टीकेदार, मदन मंडल, नकुल विश्वास आदि थे।

--
मतुआ ध्वज लिए हरि बोल उद्घोष करते मंदिर पहुंचे अनुयायी
लाल मतुआ ध्वज लिए ढोल व मंजीरा बजाते हुए श्रद्धालु अलग-अगल जत्थों में मंदिर पहुचें। अनुयायियों ने हरि बोल उद्घोष के साथ नाचते गाते मंदिर परिक्रमा की और महावारुणी स्नान में भाग लिया। कमेटी पदाधिकारियों ने विधि विधान के साथ इन जत्थों का स्वागत किया।
--
ब्लॉक प्रमुख ने की हाईमास्क लाइट और पेयजल व्यवस्था की घोषणा


ब्लाॅक प्रमुख उपकार सिंह बल ने समर्थकों के साथ मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किए। मंदिर कमेटी की मांग पर उन्होंने कामना सरोवर के बीच में हाईमास्क लाइट लगाने, भंडारा स्थल पर पेयजल व्यवस्था और बर्तन स्टैंड निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed