सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two-day crime scene training begins at 31st Battalion PAC

Udham Singh Nagar News: 31वीं बटालियन पीएसी में दो दिनी क्राइम सीन प्रशिक्षण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two-day crime scene training begins at 31st Battalion PAC
विज्ञापन
रुद्रपुर। 31वीं बटालियन पीएसी, रुद्रपुर में दो दिवसीय क्राइम सीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका संचालन क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अपराध अन्वेषण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण में भूपेंद्र सिंह, सोनी, सतीश नौटियाल, पुनीता बलोदी आदि ने प्रतिभागियों को क्राइम सीन की सुरक्षा, साक्ष्य की पहचान, उनके वैज्ञानिक तरीके से संकलन एवं पैकेजिंग की विधियों की जानकारी दी। साथ ही ऑल परपज क्राइम सीन किट, फिंगरप्रिंट किट और नारकोटिक्स किट के उपयोग के बारे में भी बताया गया। डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति जटिल होती जा रही है। ऐसे में वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग अनिवार्य हो गया है। प्रतिभागियों को सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर प्रमाणपत्र दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed