सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women created ruckus to get the liquor shop closed.

Udham Singh Nagar News: अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने काटा हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus to get the liquor shop closed.
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड पर खुली अंग्रेजी शराब की नई दुकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने दुकान के अंदर घुसकर हंगामा काटा। साथ ही मेयर से मुलाकात कर दुकान बंद करने की मांग की। वहीं मेयर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया।
Trending Videos

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं का अंग्रेजी शराब की नई दुकान बंद कराने के लिए आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को महिलाएं दुकान पर पहुंच गईं और दुकान बंद कराने की मांग कर नारेबाजी करने लगीं। इस दौरान जबरन दुकान के चैनल गेट को खोलकर एक भाजपा नेता दुकान के अंदर घुस गईं और कई बोतलें फोड़ दीं। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर मेयर दीपक बाली से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जहां नई दुकान खोली गई है उसके आसपास मां बाल सुंदरी मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, विद्या मंदिर स्कूल व डिग्री कॉलेज स्थित है। पूर्व में भी दुकान नहीं खोले जाने के लिए पत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। कहा कि शराब की दुकान को स्थानांतरित कर दिया जाए नहीं तो उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। यहां छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा, कुसुम, बबीता, रेखा, कविता देवी, हेमा यादव आदि मौजूद रहीं।

तोड़फोड़ का वीडियो हो रहा वायरल
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में भाजपा महिला नेता के दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने बताया कि दुकान के स्टाफ ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed