{"_id":"69f3ad55c3b1fe62960f8072","slug":"womens-faces-light-up-upon-receiving-the-amar-ujala-prathama-samman-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-140816-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अमर उजाला प्रथमा सम्मान पाकर खिले महिलाओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अमर उजाला प्रथमा सम्मान पाकर खिले महिलाओं के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 01 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिक्षा, खेल, चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आज अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को अमर उजाला प्रथमा के मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचीं मुख्य अतिथि एसडीएम ऋचा सिंह से सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के काशीपुर सड़क स्थित एक होटल में अमर उजाला प्रथमा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेवा, सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, उद्यम जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली 35 महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम ऋचा सिंह, आशीर्वाद होम्स की ऑनर व प्रायोजक प्रिया शर्मा, दिनेश प्रजापति, तरुण कुमार, निशांत गुप्ता, मुकेश सुखीजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और भगवान गणेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं और इतिहास रच रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज जहां इन महिलाओं को सम्मान मिल रहा है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र से हो, खेल से ही, चिकित्सा से हों, उनके इस सम्मान से अन्य बेटियां, मातृ शक्ति प्रेरित होगी।
उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को अवसर नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि उन्हें अवसर प्रदान करें ताकि वे नए-नए क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर सके। एसडीएम ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल ऐतिहासिक है। अमर उजाला ने न सिर्फ चिह्नित महिलाओं का सम्मान किया है बल्कि एक बड़ी संख्या में नारी शक्ति के लिए उम्मीदों का द्वार भी खोलने का काम किया है।
आशीर्वाद होम्स की प्रबंध निदेशक, पि्रया शर्मा का कहना है कि अमर उजाला सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रहा है। ऐसे कार्यक्रम समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मानित कर हौसला अफजाई करने का काम करते हैं। अमर उजाला को ऐसे कार्यक्रम करते रहने चाहिए।
Trending Videos