{"_id":"69f85a1762d75b63c00a883e","slug":"video-employees-took-out-a-rally-in-rudrapur-for-the-restoration-of-old-pension-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली
गायत्री जोशी
Updated Mon, 04 May 2026 02:04 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में रविवार का दिन पुरानी पेंशन बहाल करो, कर्मचारियों को उनका हक दो के नारों से गूंज उठा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर रैली निकाली। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले नगर के गांधी पार्क से कलक्ट्रेट परिसर तक विशाल रैली निकाली। कलक्ट्रेट गेट के सामने हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर लागू नई पेंशन योजना (एनपीएस) और प्रस्तावित यूनिफाइड पेंशन स्कीम के कारण कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित और अनिश्चित हो गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती थी। अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत और महंगाई भत्ता पेंशन के रूप में मिलता था। परिवहन मिनिस्टीरियल संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन स्कीम बाजार आधारित योजना है। इसमें कर्मचारियों रका भविष्य सुरक्षित नहीं है। पुरानी पेंशन योजना बहाल होनी चाहिए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार दिनेश कुटौला को सौंपा। रैली में संगठन के संरक्षक हुुकुम सिंह नयाल, जिला सचिव दिनेश चौहान, दीपा बिष्ट, राजकुमार साहनी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।