{"_id":"69d4ed71306cc23b8d0fd131","slug":"10-wheeled-trucks-are-plying-the-roads-flouting-the-rules-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119136-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे 10 टायर के ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे 10 टायर के ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार जाम लगने से लोगों को आवागमन में होती है परेशानी
बड़कोट में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे 10 टायर के भारी मालवाहक वाहन अब आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। वाहनों के कारण बड़कोट नगर क्षेत्र सहित पूरे मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से दिन के समय भारी वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
मंगलवार को बड़कोट नगर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश से जाम लग गया। ऐसे में लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि डामटा से नौगांव और पाली गाड से जानकीचट्टी तक बड़ी संख्या में भारी वाहन नियमों के विपरीत बेखौफ संचालित हो रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा रही है और यात्रा मार्ग पर जोखिम लगातार बढ़ रहा है।
व्यापार मंडल के महामंत्री सोहन गैरोला ने प्रशासन से मांग की है कि दिन के समय भारी वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और अवैध रूप से चल रहे 10 टायर वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि वाहनों के कारण न केवल जाम की समस्या बढ़ रही है बल्कि क्षेत्र की पुरानी आधारभूत संरचना भी खतरे में पड़ गई है।
उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र व यमुनोत्री हाईवे पर करीब पांच दशक पुराने पुल हैं। ऐसे में लगातार भारी वाहनों के दबाव से पुलों के क्षतिग्रस्त होने और बड़े हादसे की आशंका बनी है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
Trending Videos