सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Action will be taken against encroachment in the vegetable market.

Uttarkashi News: सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 08 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against encroachment in the vegetable market.
विज्ञापन
दुकानों के बाहर कूड़ादन रखना होगा अनिवार्य
Trending Videos

पालिका की बैठक में लिया गया निर्णय
उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट की सोमवार को आयोजित बैठक में सब्जी मंडी क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में व्यापारियों को साफ निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न फैलाएं। निर्धारित सीमांकन के भीतर ही अपना व्यापार संचालित करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्राण ने बताया कि बाजार क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी दुकानदारों के लिए अपने प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य किया जाएगा। इससे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सब्जियों और अन्य जैविक अपशिष्ट से निकलने वाले कचरे को गोवंश के उपयोग के लिए पालिका की गोफियारा गोशाला भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बाजारी शुल्क में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा गया। ईओ के अनुसार इस प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव के तहत छोटे व्यापारियों से 50 रुपये और बड़े फड़ी व्यापारियों से 100 रुपये शुल्क लेने का सुझाव दिया गया है जबकि वर्तमान में 40 रुपये शुल्क लिया जाता है। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed