सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Forest Corporation did not make the payment during the Scaler recruitment process.

Uttarkashi News: स्केलर भर्ती प्रक्रिया के दौरान का वन निगम नहीं किया भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 08 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
The Forest Corporation did not make the payment during the Scaler recruitment process.
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर बेमियादी धरने पर बैठे कारोबारी

टेंट, कैटरिंग और साउंड सिस्टम का अटका है लाखों का बिल
नई टिहरी। दो वर्ष पूर्व वन विकास निगम में स्केलर पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया के दौरान नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों को विभाग उनका अवशेष भुगतान नहीं कर पाया है जिससे आक्रोशित दो लोगों ने विभागीय कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना शुरू किया है।

स्केलर भर्ती प्रक्रिया के दौरान कैटरिंग का कार्य करने वाले सीताराम, साउंड सिस्टम संचालक संदीप ने बताया कि वर्ष 2024 में 3 जून से 27 जून तक नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में वन विकास निगम की स्केलर पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित हुई थी। कैटरिंग के लिए एक लाख रुपये की एवज में विभाग ने उन्हें 65 हजार व साउंड सिस्टम के लिए 60 हजार की एवज में 10 हजार रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षों से वह अवशेष धनराशि के लिए विभाग के चक्कर कट रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी हर बार कोरा आश्वासन देकर उन्हें घर भेज देते हैं। इसके अलावा टेंट संचालक मो. तस्लीम का 3.60 लाख, वाहन चालक अमजद खान के 72 हजार, सब्जी विक्रेता हनीफ के 12 हजार रुपये बकाया है। सीताराम और संदीप ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि उन्होंने अपने नाते रिश्तेदारों से भी पैसा उधार लिया है। भुगतान न होने की दशा में वे उनका पैसा भी नहीं लौटा पा रहे हैं। आक्रोशित लोग प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक कार्यालय के बाहर बेमियादी धरने बैठ गए हैं। इस बाबत प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक (डीएलएम) मुकेश कुमार का कहना कि यह मामला पुराना है। उन्होंने पत्रावली का अवलोकन किया है। खानपान आदि की व्यवस्था करने वाले का कुछ भुगतान पूर्व में हो चुका है। कुछ शेष बचा है। विभाग के पास अभी पैसा नहीं हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। पैसा मिलते ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed