{"_id":"6a26c40dc2e423167b0a3940","slug":"low-voltage-issue-in-sarnaul-and-gundiyatgaon-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120412-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सरनौल और गुंदियाटगांव में लो-वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सरनौल और गुंदियाटगांव में लो-वोल्टेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के शिविर में उठाई गई दिक्कतें
उत्तरकाशी। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, उत्तरकाशी की ओर से बड़कोट डिविजन के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान लो-वोल्टेज, अनियमित रोस्टिंग और बिलिंग समेत अन्य से जुड़ी 67 शिकायतें दर्ज हुई। शिविर में धारी-कफनौल में सब स्टेशन में तैनात जेई की मनमानी और फोन न उठाने पर उपभोक्ताओं ने गहरी नाराजगी जाहिर की।
बड़कोट क्षेत्र के धारी और कफनौल के उपभोक्ताओं ने बर्निगाड़ सब स्टेशन से जुड़े गांव में मनमानी रोस्टिंग करने की शिकायत दर्ज की। रोस्टिंग और अन्य फॉल्ट आने पर सब स्टेशन के जेई द्वारा फोन न उठाने के गंभीर आरोप लगाए। धारी के राकेश इंद्रवान, प्रेम सिंह राणा, नेत्र मणि डोभाल, अजय राणा आदि ने कहा कि सब स्टेशन में तैनात जेई घंटों बिजली जाने पर उपभोक्ताओं की ओर से जब बिजली की शिकायत की जाती तो जेई फोन नहीं उठाता है।
मंच ने विभाग को समस्या के उचित निदान के निर्देश दिए। गैर मुगरसंती और अन्य तोक में बिजली आपूर्ति की शिकायत दर्ज कराई गई। सरनौल में ग्रामीणों ने क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने और अधिक बिल आने की शिकायत भी की। पुरोला के गुंदियाट गांव में उपभोक्ताओं ने लो-वोल्टेज दूर करने और वर्तमान ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन, अधिक बिल आने, पोल शिफ्टिंग, मीटर बदलने की शिकायत दर्ज कराई। शिविर में उप खंड अधिकारी बड़कोट अजय सेमवाल, पुरोला रोबिन सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos