सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   RO plants in the town area are lying defunct; claims made that they will be made operational soon.

Uttarkashi News: नगर क्षेत्र में आरओ पड़े हैं बंद, जल्द सुचारू करने का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 08 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
RO plants in the town area are lying defunct; claims made that they will be made operational soon.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए सार्वजनिक आरओ खराब स्थिति में हैं। ज्ञानसू, तिलोथ, कलेक्ट्रेट परिसर, केदार मार्ग और मुख्य बाजार जैसे कई स्थानों पर लगाए गए आरओ प्लांट रखरखाव के अभाव में लंबे समय से बंद पड़े हैं। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरओ को सुचारू कर दिए जाएंगे।
Trending Videos

आरओ बंद पड़े होने पर स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोगों को नगर पालिका क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। तिलोथ रोड पर जीएमवीएन के पास, केदार मार्ग और नर्मदेश्वर मंदिर जैसे स्थानों पर लगे आरओ मशीनों से पानी की आपूर्ति ठप है। गर्मी और चारधाम यात्रा सीजन के चलते पानी की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में इन सार्वजनिक सुविधाओं का बंद होना यात्रियों और आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजय बडोला, इंद्र भूषण नौटियाल ने बताया कि नर्मदेश्वर मंदिर में लगा आरओ लंबे समय से खराब होने से पेयजल सुविधा के लिए भटकना पड़ रहा है। उनका कहना है कि शहर में लगाए गए आरओ प्लांटों का उद्देश्य राहगीरों और पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था लेकिन नियमित देखरेख के अभाव में ये सुविधाएं उपयोग से बाहर हो गई है। पालिका की ईओ शालिनी चित्राण ने बताया कि कुछ आरओ के फिल्टर खराब हो चुके थे जिन्हें सही कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed